Assam बाढ़ राहत के लिए गौतम अडानी ने दिए 11 करोड़ रुपये

Update: 2026-08-01 15:20 GMT

Guwahati : अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्यों में मदद के लिए असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इस योगदान के लिए आभार जताते हुए असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस मदद से राज्य के राहत कार्यों को मजबूती मिलेगी और हजारों प्रभावित परिवारों को सहायता मिलेगी।

इस मदद को आगे बढ़ाते हुए, अडानी ग्रुप की सामाजिक कल्याण और विकास शाखा 'अडानी फाउंडेशन' ने 'अडानी स्मार्ट मीटर' और भारत की सबसे बड़ी निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी 'अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड' (AAHL) की सहायक कंपनी 'गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड' (GIAL) के सहयोग से ऊपरी असम में बाढ़ राहत कार्यक्रम शुरू किया है। राहत किट शिवसागर जिले के नजीरा सब-डिविजन और धेमाजी जिले के सिलापाथर में लगभग 8,000 परिवारों तक पहुंचाई जा रही हैं।

हर राहत किट में खाने-पीने की जरूरी चीजें, दवाएं और साफ-सफाई का सामान शामिल है, ताकि परिवार अपनी तत्काल जरूरतों को पूरा कर सकें और अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर ला सकें। इस राहत अभियान में नजीरा के 14 गांव - गुरमुर मिरी (नेपाली बस्ती), संतक ग्रांट, बालीगांव, रोजापूल दुवारा गांव, बामुनपुखुरी, गोहैन गांव (कोमोल सापोरि), हुलांग कटनी, हुलांग कलिता, बेंगमोरा कोंवर गांव, बाइलुंग गांव, मिरी गांव, ओगुरीजन और बिहुबोर ग्रांट - के साथ-साथ सिलापाथर के बाढ़ प्रभावित इलाके भी शामिल हैं। टीमें यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं कि राहत सामग्री सबसे दूर-दराज और मुश्किल रास्तों वाले गांवों तक भी पहुंचे।

अडानी फाउंडेशन के लिए, यह राहत कार्य रिकवरी की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे असम में परिवार अपनी जिंदगी को फिर से संवारना शुरू कर रहे हैं, फाउंडेशन उनकी रिकवरी में मदद करने और समुदायों को अधिक मजबूत और लचीला बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags:    

Similar News