Dima Hasao दीमा हसाओ : असम के दीमा हसाओ जिले में उमरंगसो डालमिया सीमेंट फैक्ट्री में भीषण क्रेन हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच मजदूरों के मारे जाने की आशंका है जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। डालमिया सीमेंट के अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उमरंगसो डालमिया सीमेंट फैक्ट्री की दूसरी लाइन ने एक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। शनिवार दोपहर डालमिया सीमेंट की दूसरी लाइन पर क्रेन का टावर गिर गया। घटना के बाद घायलों को होजाई हम्म अस्पताल ले जाया गया।
Tags: