सीएम सरमा ने किया बड़ा एलान, असम में शहरों, कस्बों व गांवों के नाम बदलने के लिए पोर्टल

देश में जारी नाम बदलने का सिलसिला जारी है। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा एलान किया है।

Update: 2022-02-16 05:28 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देश में जारी नाम बदलने का सिलसिला जारी है। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के शहरों, कस्बों और गांवों के नाम बदलने के लिए सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। इसके लिए उनकी सरकार एक पोर्टल शुरू करेगी।

सीएम सरमा ने कहा कि जो नाम हमारी सभ्यता, संस्कृति के विपरीत और किसी भी जाति या समुदाय के लिए अपमानजनक हैं, उन्हें बदलने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे।
Tags:    

Similar News

-->