DEMOW डेमो: रायचाई सर्बजनिन शिव मंदिर संचालन समिति, शिवरात्रि एवं भौना आयोजन समिति के तत्वावधान में तथा रायचाई, कोनवार देहिंगिया, केन्दुगुरी एवं आसपास के लोगों के सहयोग से रायचाई शिव मंदिर परिसर में 26 फरवरी से 28 फरवरी तक तीन दिनों तक श्री श्री महाशिवरात्रि एवं भौना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 28 फरवरी की शाम को दो भौना का मंचन किया जाएगा।