Assam : जामुगुरीहाट में चोरी शिक्षक के घर से 2 लाख रुपये नकद, कीमती सामान चोरी
Jamugurihat जामुगुरीहाट : जामुगुरी थाना अंतर्गत ढेकेरी गांव निवासी व गोटाईमारी एलपीएस के सहायक शिक्षक बकुल कुल के घर में आज चोरी की घटना घटी. जानकारी के अनुसार घटना आज दोपहर उस समय घटी, जब परिवार के सदस्य अपने-अपने काम पर गए हुए थे. घर के पिछले हिस्से के प्रवेश द्वार के ग्रिल का ताला तोड़कर बदमाश घर में घुसे और करीब दो लाख रुपये नकद, जेवरात, सोने के आभूषण, कीमती सामान आदि चुरा ले गए. घर वापस लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई. परिजनों ने जामुगुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. गौरतलब है कि जामुगुरीहाट क्षेत्र में चोरी, मवेशी तस्करी, मवेशी चोरी आदि की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.