असम Assam : अधिकारियों ने बताया कि गर्भवती हथिनी को संदिग्ध शिकारियों ने उसके मांस के लिए मार डाला और उसका सड़ा हुआ शव मंगलवार को गुवाहाटी के पास असम-मेघालय सीमा पर बरामद किया गया।एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शव को राज्य की राजधानी के बाहरी इलाके में टोपाटोली गांव के पास पूर्वी अप्रीकोला प्रस्तावित रिजर्व फॉरेस्ट के अंदर देखा गया।
अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "शव सड़ा हुआ था और हमने पाया कि मांस का कुछ हिस्सा शिकारियों ने काटकर ले लिया था। हालांकि, भ्रूण अभी भी वहीं था।"उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, हथिनी को करीब 15 दिन पहले मेघालय से आए संदिग्ध शिकारियों ने मार डाला था।उन्होंने कहा, "हमने मेघालय के वन विभाग को सूचित कर दिया है और वे उस तरफ जांच शुरू कर रहे हैं। हमने वन्यजीव मामला दर्ज कर लिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है।"