असम न्यूज: राज्यसभा में इन 6 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली सदस्यता की शपथ

असम न्यूज

Update: 2022-04-04 10:59 GMT
नई दिल्ली। राज्यसभा में आज छह सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलायी गयी जिनमें दो असम, एक नागालैंड तथा तीन केरल से निर्वाचित हुए हैं। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही सभापति एम वेंकैया नायडू ने इन सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलायी।
असम के पवित्र मारग्रेटा ने बंगला में शपथ ली। वह पैजामा, कुर्ता और जैकेट पहने हुए थे और असमिया गमछा लिए हुए थे। बाद में इसी राज्य के आर नार्जरी को शपथ दिलायी गयी। वह भारतीय जनता पार्टी की मदद से जीते हैं।
केरल से निर्वाचित जी बी मातेर ने अंग्रेजी में शपथ ली। वह सफेद सलवार सूट पहने हुए थी। बाद में इसी राज्य के संतोष कुमार और ए रहीम ने भी शपथ ली। नागालैंड से निर्वाचित एस फान्गनॉन कोन्याक से सबसे अंत में अंग्रेजी में शपथ ली। वह परम्परागत पोशाक में शपथ ग्रहण करने आयी थी। सदस्यों ने मेजें थपथपा कर नये सदस्यों का स्वागत किया।
Tags:    

Similar News