Jamugurihat जमुगुरीहाट: सूटिया थाना अंतर्गत बरुआ चुक के पास एनएच-15 पर गुरुवार दोपहर चेन स्नेचिंग की घटना हुई। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़कों ने स्कूटी चला रही महिला से पीछे से चेन छीन ली। दोनों युवक तेज गति से जमुगुरीहाट की ओर भाग गए। दिलचस्प बात यह है कि चेन सोने की नहीं बल्कि सस्ती चेन थी। पीड़िता की पहचान खातोवाल गांव निवासी मिनाती हजारिका के रूप में हुई है।