Assam : मंजुरा रानी मेमोरियल ट्रस्ट ने बिलासीपारा में सामूहिक विवाह का आयोजन

Update: 2025-02-23 06:16 GMT
Bilasipara बिलासीपारा : मंजूरा रानी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में छंदम गोष्ठी एवं मानव सेवा समिति के सहयोग से गुरुवार को आइएनए प्ले ग्राउंड में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच कुल दस जोड़ों ने विवाह सूत्र में बंध गए। जोड़ों को स्टील की अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, पलंग, बिस्तर, रैक, बर्तन, कपड़े आदि दिए गए। बीटीआर के ईएम अरूप डे ने सभी जोड़ों को बाय साइकिल भेंट की। निशि गैस एजेंसी के मालिक विश्वजीत साहा ने सभी जोड़ों को एक-एक गैस ओवन तथा अन्य लोगों ने नव विवाहित जोड़ों को इलेक्ट्रिक आयरन व अन्य कई वस्तुएं भेंट की। समारोह का उद्घाटन बिलासीपारा सह जिला की अपर जिला आयुक्त सृष्टि सिंह आईएएस ने किया। समारोह में अन्य लोगों के अलावा बीटीआर के ईएम अरूप डे भी शामिल हुए। ट्रस्ट के लेखक डॉ. कनुलाल दास ने नव विवाहित जोड़ों को धन्यवाद दिया तथा उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
Tags:    

Similar News