Assam : गोलाघाट की लड़की ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Golaghat गोलाघाट: कुचामन के मारवाड़ पीजी कॉलेज की छात्रा स्नेहा माहेश्वरी ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर द्वारा घोषित एमएससी वनस्पति विज्ञान की परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर कॉलेज स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मारवाड़ पीजी कॉलेज के अध्यक्ष बनवारी लाल पचार, सचिव सुल्तान सिंह थालोड़, कोषाध्यक्ष सुनील बिजारणिया एवं प्राचार्य डॉ. एसआर कुमावत ने स्नेहा को प्रमाण पत्र एवं स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि स्नेहा माहेश्वरी इससे पूर्व बीएससी, सीएस, एमकॉम, एलएलबी एवं बीएड की डिग्री प्राप्त कर चुकी हैं। वर्तमान में वे ज्ञान सागर विद्या पब्लिक स्कूल की प्राचार्य हैं। इससे पूर्व उन्होंने क्रिश्चियन हाई स्कूल गोलाघाट से दसवीं एवं रिलायंस जूनियर कॉलेज से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। स्नेहा दो बच्चों की मां हैं तथा उन्होंने अधिकांश डिग्रियां विवाह के बाद प्राप्त कर मिसाल कायम की है। वह गोलाघाट के स्वर्गीय सत्यनारायण नागोरी और मीना नागोरी की बेटी और कुचामन निवासी सत्यनारायण गट्टानी और कौशल्या गट्टानी की बहू और पवन गट्टानी की पत्नी हैं।