असम बोर्ड 12वीं के नतीजे आज, resultsassam.nic.in पर कर पाएंगे चेक

असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे करीब 2.5 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार आज, 26 जून 2022 को समाप्त हो जाएगा।

Update: 2022-06-27 01:26 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे करीब 2.5 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार आज, 26 जून 2022 को समाप्त हो जाएगा। असम हॉयर सेकेंड्री एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) द्वारा हायर सेकेंड्री (HS) फाइनल ईयर के नतीजों की घोषणा सोमवार को सुबह 9 बजे की जानी है। असम 12वीं रिजल्ट 2022 को लेकर आधिकारिक जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके दी थी। सीएम ने ट्वीट किया, "असम हायर सेकेंड्री फाइनल एग्जामिनेशन के नतीजों की घोषणा 27 जून (सोमवार) को की जाएगी। परीक्षाओं मे सम्मिलित सभी स्टूडेंट्स को मेरी शुभकानाएं।"

Assam Board AHSEC 12th Result 2022: नतीजे इन ऑप्शन से कर पाएंगे चेक
ऐसे में असम बोर्ड एचएस फाइनल परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं परिणामों की घोषणा निर्धारित तिथि व समय पर किए जाने के बाद राज्य के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, resultsassam.nic.in पर चेक कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त, परीक्षार्थी अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, ahsec.nic.in पर भी चेक कर सकेंगे। हालांकि, छात्र-छात्राओं को यदि आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने के कारण परिणाम नहीं दिखता है तो वे जागरणजोश पर भी नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है -
Assam Board AHSEC 12th Result 2022: वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे देखें नतीजे
दूसरी तरफ, आधिकारिक वेबसाइट और जागरणजोश पर असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को चेक न कर पाने में असमर्थ छात्र-छात्राएं बिना इंटरनेट के भी परिणाम मोबाइल SMS के माध्यम से चेक कर पाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल SMS में ASSAM12<स्पेस>रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। इसके बाद, छात्रों को उनका परिणाम SMS के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा।
बता दें कि असम हॉयर सेकेंड्री एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) द्वारा हायर सेकेंड्री (HS) फाइनल ईयर की परीक्षाओं का आयोजन 15 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक किया गया था।
Tags:    

Similar News

-->