स्वर्ण कारोबारी को निशाना बनाकर लाखों की लूट
कारोबारी से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण लूटे
कामरूप (असम) : कामरूप (ग्रामीण) जिले के बाइहटा चाराली इलाके में डकैतों के एक दल द्वारा आभूषण की व्यापारी से लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती रात पिस्तौल दिखाकर पांच हथियारबंद लोगों द्वारा एक डकैती की घटना को अंजाम दिया गया।
अलंकार ज्वेलर्स के मालिक प्रवीण चंद्र डेका के घर के सामने पांच हथियारबंद लोगों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। व्यापारी से नगद के अलावा सोने के आभूषण से भरे बैग लेकर डकैत मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची। ज्ञात हो कि डकैती की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होेने की बात सामने आई है। जिसके आधार पर पुलिस एक प्राथमिकी दर्ज कर डकैती में शामिल सभी डकैतों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।