केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शनिवार को पूर्वी सियांग जिले में आयोजित समीक्षा बैठक में राज्य में पूर्ण हो चुके और चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का जायजा लिया। मंत्री ने कार्यों के आवंटन और नई सड़कों के लिए डीपीआर तैयार करने के प्रस्तावों का भी आकलन किया। उन्होंने कहा कि जिले के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए सही आंकड़े उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए अच्छी सड़क कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।" बैठक में सांसद तापिर गाओ, विधायक निनॉन्ग एरिंग और तापी दरंग, पूर्वी सियांग के डीसी तायी तग्गू, विभागाध्यक्ष और अन्य लोग शामिल हुए।