ईटानगर : भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक शेरिंग ल्हामू ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली.
विधानसभा अध्यक्ष पी डी सोना ने यहां विधानसभा परिसर में आयोजित एक समारोह में तवांग जिले के लुमला निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित ल्हामू को शपथ दिलाई।
सोना ने लुमला विधानसभा सीट से निर्विरोध चुने जाने पर ल्हामू को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि विधायक सदन की पवित्रता बनाए रखेंगे और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार काम करेंगे।
Tags: