अरुणाचल के जैविक कीवी फल को किरन रिजिजू ने किया लॉन्च, बाजार में आपूर्ति के लिए तैयार

केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू (Union Law Minister Kiren Rijiju) ने शनिवार को नयी दिल्ली में अपने प्रदेश अरुणाचल के खेतों से ताजा प्रमाणित जैविक कीवी फल को लांच किया।

Update: 2021-11-28 15:11 GMT

नई दिल्ली/ईटानगर। केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू (Union Law Minister Kiren Rijiju) ने शनिवार को नयी दिल्ली में अपने प्रदेश अरुणाचल के खेतों से ताजा प्रमाणित जैविक कीवी फल (Certified Organic Kiwi Fruit) को लांच किया।


रिजीजू ने बाद में ट्वीट कर कहा, "मैं नयी दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के खेतों से ताजा प्रमाणित जैविक कीवी फल लॉन्च करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। अरुणाचल प्रदेश की कीवी दुनिया में बेहतरीन गुणों वाली है। अरुणाचल प्रदेश की उच्च गुणवत्ता वाली ताजा कीवी बहुराष्ट्रीय कंपनियों, खुदरा विक्रेताओं और व्यक्तियों को आपूर्ति के लिए भी उपलब्ध है।" गौरतलब है कि रिजीजू का गृह राज्य अरुणाचल प्रदेश है और वह अरुणाचल पश्चिम के सांसद (Arunachal West MP) भी हैं।


Tags:    

Similar News