दापोरिजो : ऊपरी सुबनसिरी जिला कृषि कार्यालय ने शुक्रवार को आत्मनिर्भर कृषि विकास योजना के तहत जिले के चयनित किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए। उपायुक्त तालो पोटोम ने लाभार्थियों को मशीनरी सौंपी और उन्हें किसानों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

जिला कृषि पदाधिकारी रुकदम जेराम ने भी संबोधित किया.


Tags: