पूर्वोत्तर राज्यों के सीमा विवाद गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सुलझाए जाएंगे
पूर्वोत्तर कई राज्यों में सीमा विवाद (Border disputes) कई सालों से चलता आ रहा है।
पूर्वोत्तर कई राज्यों में सीमा विवाद (Border disputes) कई सालों से चलता आ रहा है। अब धीरे धीरे इस विवादों को सुलझाया जा रहा है। सबसे ज्यादा सीमा विवादों से असम (Assam) राज्य घिरा हुआ है क्योंकि असम राज्य की सीमा मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की सीमाओं से सटी हुई है। जिससे कई सीमावर्ती क्षेत्रों को लेकर राज्य सीमा विवादों उत्पन्न होते हैं। इन विवादों को केंद्रिय मंत्र अमित शाह (Amit Shah) के नेतृत्व में सुलझाया जा रहा है।
दूसरी ओर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने विश्वास जताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवाद (border dispute) को सुलझा लिया जाएगा। रिजिजू ने यहां पत्रकारों से कहा, '' मुझे लगता है कि अमित शाह जी के ध्यान देने और हर राज्य के प्रति उनके मार्गदर्शन और समर्थन से पूर्वोत्तर राज्यों (northeastern) के बीच सीमा विवाद को सुलझा लिया जाएगा ''।
उन्होंने कहा कि '' हम बहुत आशान्वित हैं. अब, स्पष्ट संकेत आ रहे हैं। आप मुख्यमंत्रियों की बैठकों को देख रहे होंगे, गृह मंत्री सभी मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं ''। रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कहा कि गृह मंत्री जिस तरह इस मुद्दे पर सावधानीपूर्वक ध्यान दे रहे हैं, वैसा कांग्रेस राज में कभी नहीं देखने को मिला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों से कहा है कि वे बिना किसी प्रकार की हिंसा के सभी सीमा मुद्दों (border issues) को आपस में सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाएं।