अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में आए एक भू-स्खलन में सेना का एक जवान शहीद हो गया

भू-स्खलन में सेना का एक जवान शहीद

Update: 2023-04-02 08:44 GMT
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में आए एक भू-स्खलन में सेना का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान की पहचान सूबेदार एएस धगले के रूप में हुई है। सेना के पूर्वी कमान ने जवान के निधन पर गहरा शोक जताया है।
सेना सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 27 मार्च की सुबह तवांग सेक्टर में अग्रिम क्षेत्र में एक गश्त के दौरान भारतीय सेना के जवानों को अचानक भू-स्खलन का सामना करना पड़ा। गश्त पर जवानों पर पेड़, चट्टान और मिट्टी गिर पड़ी। इस घटना में बाकी सभी जवान बिना किसी गंभीर नुकसान के बचकर निकलने में सफल रहे, लेकिन सूबेदार एएस धगले मलबे में फंस गए।
उनकी तलाश के लिए सेना ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। चार दिनों तक खोजबीन करने के बाद उनका शव को भू-स्खलन स्थल से निकाला गया। उनकी पार्थिव देह को तवांग जिला अस्पताल ले जाया गया है। सूबेदार एएस धगले महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। तवांग में उनको श्रद्धांजलि देने के बाद उनकी पार्थिव देह को गृहनगर भेजी जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->