Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : मत्स्य पालन एवं जलकृषि विकास निधि पर विजयवाड़ा में विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि, मत्स्य पालन एवं नाबार्ड विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। मत्स्य पालन एवं जलकृषि में बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए ऋण वितरण पर समीक्षा की गई।