युवती ने अपने मंगेतर का गला काटा, अगले महीने होनी थी शादी

Update: 2022-04-21 02:48 GMT

विशाखापत्तनम : आंध्र प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने मंगेतर का गला काट दिया। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसके मंगेतर को माता-पिता ने चुना था और वह शादी नहीं करना चाहती थी। उसने मंगेतर को डेट पर मिलने बुलाया और उसका गला काटकर वहां से चली गई। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

रामू नायडू, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के वैज्ञानिक हैं। उनके गले में गहरे घाव हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना विशाखापत्तनम के चोडावरम में हुई। रामू नायडू और पुष्पा की अगले महीने शादी होनी थी।

22 साल की पुष्पा स्कूल छोड़ चुकी है। पुलिस ने बताया कि उसकी रिश्ता रामू के साथ फिक्स हुआ था। वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन दोनों की सगाई कर दी गई। अनाकापल्ली जिले की रहने वाली पुष्पा ने उसे मिलने बुलाया।
मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने कहा कि रामू से मिलने जाने से पहले पुष्पा ने वड्डाडी शहर से एक चाकू खरीदा। रामू को फोन करके कहा कि वह उसे अपनी फ्रेंड्स से मिलवाना चाहती है। उसने उसे अमरपुरी की एक पहाड़ी पर एक आश्रम में मिलने बुलाया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी मंगेतर से कहा था कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती है तो रामू ने उसे डांटा। इस पर पुष्पा ने उस पर हमला किया और गला काट दिया। हमला करने के बाद वह वहां से चुपचाप निकल गई। उधर कुछ लोगों ने खून से लथपथ रामू को देखा तो अस्पताल ले गए।
Tags:    

Similar News