Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश: चित्तूर जिले के वी.कोटा मंडल के एक गांव में गुरुवार को तीन लड़कों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले ये लड़के गर्मियों की छुट्टियों के दौरान तालाब में नहाने गए थे।
नहाते समय कुछ छात्र डूबने लगे। किनारे पर मौजूद साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे छात्र की अस्पताल ले जाते समय जान चली गई।मृतकों की पहचान कुशल, निखिल और जगन के रूप में हुई है, जिनमें से दो एक ही परिवार से थे।