Andhra Pradesh:आंध्र प्रदेश के अल्लूरी में एक भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी. दोनों भाइयों के बीच गाय को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर तीर चला दिया. इससे छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. दोनों के बीच झगड़ा उस वक्त शुरू हुआ जब बड़ा भाई सीसा लिचोन बगीचे में लगे पेड़ पर कटहल तोड़ने के लिए चढ़ा और कटहल तोड़कर नीचे फेंक दिया|
उसी समय पेड़ के पास चर रही छोटे भाई कामेश्वर राव की गाय ने सीसा लिचोन द्वारा काटे गए कटहल को खा लिया. गाय द्वारा कटहल खाने पर सीसा को गुस्सा आ गया और उसने गाय पर चाकू से हमला कर दिया. इससे गाय घायल हो गई और खून बहने लगा. जब छोटे भाई कामेश्वर राव ने खून बहता देखा तो उसने पूछताछ की कि उसकी गाय पर किसने हमला किया है. स्थानीय लोगों ने सीसा लाईचोन को गाय पर हमला करते देखा तो उसके छोटे भाई कामेश्वर राव को बताया कि उसके बड़े भाई ने ही गाय पर हमला किया है। गाय पर हमले की बात सुनकर कामेश्वर राव को बहुत गुस्सा आया।
वह सीसा लाईचोन के पास गया और उससे पूछा कि उसने गाय पर हमला क्यों किया। इस पर दोनों भाइयों के बीच बहस हुई, जो हत्या का कारण बनी। ग्रामीणों ने दोनों को बैठक के लिए बुलाया और उनका झगड़ा सुलझाया और उन्हें एक कर दिया। लेकिन उसी रात सीसा लाईचोन शराब पीकर आधी रात को कामेश्वर राव के घर गया और फिर से झगड़ा करने लगा।
सीने में चाकू घोंपकर हत्या इस दौरान दोनों के बीच फिर से बहस हुई और लाईचोन ने अपना आपा खो दिया और अपने छोटे भाई कामेश्वर राव के सीने में चाकू घोंप दिया। इससे कामेश्वर राव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जिमादुगुला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया। घटना पर मामला दर्ज कर बड़े भाई सीसा लाईचोन को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया गया है।
Tags: