Andhra Pradesh: क्रेन से हुई कार की टक्कर में परिवार के 3 लोगों की मौत

Update: 2026-02-28 00:42 GMT
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के नंदीयाल जिले के धोणे के पास शुक्रवार को एक क्रेन से हुई कार की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कल दोपहर करीब 1:40 बजे हुई। पुलिस के अनुसार कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे और यह बेंगलुरु से श्रीशैलम जा रही थी।
आशंका है कि क्रेन गलत दिशा से आ रही थी और उसकी कार से सीधी टक्कर हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे कुरनूल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Tags:    

Similar News