आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने बुधवार को 12वें वेतन संशोधन आयोग (पीआरसी) के गठन के आदेश जारी कर दिए हैं। पूर्व विशेष मुख्य सचिव डॉ. मनमोहन सिंह को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पीआरसी चेयरमैन को एक साल के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। पिछले महीने जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक में 12वें वेतन संशोधन आयोग (पीआरसी) की स्थापना को मंजूरी दी गई थी।
Tags: