Andhra Pradesh: भारी लोडिंग के कारण मालगाड़ी गर्डर से टकराई,ट्रेन सेवाएं बाधित
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में सोमवार को एक रेल हादसा सामने आया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के अनकापल्ली में एक मालगाड़ी गर्डर से टकरा गई है। इसकी वजह से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया और रेल सेवा अस्थायी रूप से बाधित हो गई है। आइए जानते हैं कि यह रेल हादसा कैसे हुआ और इसमें कितना नुकसान हुआ है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में मालगाड़ी के साथ हुए हादसे की वजह हैवी लोडिंग थी। एएनआई के मुताबिक हैवी लोडिंग की वजह से मालगाड़ी गर्डर से टकरा गई, जिससे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया और फिर यह अनकापल्ली के पास रुक गई। यह मालगाड़ी आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली से विशाखापट्टनम जा रही थी। अनकापल्ली से विशाखापट्टनम जा रही मालगाड़ी के हादसे का शिकार होने की वजह से ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद ट्रैक क्षतिग्रस्त होने की वजह से अनकापल्ली और विशाखापट्टनम के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहीं। हालांकि, ट्रेनें बिना किसी बड़ी बाधा के दूसरे ट्रैक से गुजर रही हैं।