Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से ट्रेन हादसे की एक खबर सामने आ रही है जहां एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरियों से नीचे उतर गए। इस खबर की जानकारी मिलने के तुरंत बाद रेलवे के अधिकारी और स्टाफ मौके पर पहुंचे। आपको बता दें कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह से रेलवे ट्रैक डैमेज हो गया है जिसे अब ठीक करने की कोशिश की जा रही हैं।
पटरी के डैमेज होने के कारण उस रूट पर आवाजाही करने वाली कुछ ट्रेनों में रुकावट आने की संभावना जताई जा रही है मगर इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।