Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश : बुधवार रात हुई भारी बारिश के कारण विजयवाड़ा शहर में अफरा-तफरी मच गई। विजयवाड़ा बेंजी सर्कल से एनटीआर रोड पर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। एनटीआर रोड पर जलभराव के कारण वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई सड़कें पानी में डूब गईं।