हैदराबाद: नेल्लोर जिले के आत्मकुर गांव में एक कार पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दो और लोग घायल हो गए। मरने वालों की पहचान भाग्यम्मा और लश्मम्मा के तौर पर हुई है। यह हादसा तब हुआ जब कार ड्राइवर ने एक भैंस को टक्कर मारने से बचाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के चारों लोग अपने घर जा रहे थे, तभी उनकी कार पलट गई।