आसानी से घर पर ही बना सकते हैं चॉकलेट आइस क्रीम

Update: 2023-06-23 03:51 GMT
आवश्यक सामग्री
फुल क्रीम दूध - 2,1/2 कप
कस्टर्ड पाउडर - 1 छोटा चम्मच
कोको पाउडर - 2 छोटे चम्मच
चीनी - 1 कप
वनीला एसेंस - 1/2 छोटा चम्मच
क्रीम - 1 1/2 कप
नट्स - जरूरत अनुसार (कटे हुए)
बनाने की विधि
- सबसे पहले 1/2 कप दूध में कोको पाउडर, चीनी और कस्टर्ड पाउडर मिलाएं।
- बाकी के दूध को उबालकर उसमें कस्टर्ड मिक्सचर मिलाएं।
- मिक्सचर उबलने के बाद आधा मिनट गैस की हल्की आंच पर रखें।
- अब इसे ठंडा करके इसमें क्रीम और वनीला एसेंस मिलाएं।
- मिश्रण को डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें।
- आइसक्रीम जमने पर इसे ब्लैंडर में पीसकर दोबारा फ्रिज में जमने दें।
- इस प्रकिया दो बार दोहराएं।
- फिर 2 घंटे तक इसे नॉर्मल टैंपरेचर पर जमने दें।
- इसे सर्विंग डिश में निकाल कर नट्स से गार्निश करके सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->