Yoga Tips: योग न केवल सांस की नलियों को खोलता है, बल्कि शरीर में ऑक्सीजन का संचार बढ़ाकर फेफड़ों की क्षमता भी बढ़ाता है। अगर सर्दियों में आप नियमित रूप से कुछ खास योगासन करते हैं, तो खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिल सकती है।
अनुलोम-विलोम प्राणायाम :
यह सबसे प्रभावी श्वास अभ्यास है जो फेफड़ों को शुद्ध करता है और ठंडी हवा से होने वाली जकड़न को कम करता है। इसके अभ्यास से कई लाभ मिलते हैं जैसे नाक बंद होना, साइनस, और कफ की समस्या में राहत।
कपालभाति:
यह योगासन फेफड़ों से बलगम को निकालता है और श्वसन तंत्र को साफ रखता है। इसके अभ्यास से फेफड़ों की शक्ति और ऑक्सीजन लेवल बढ़ाता है।
भ्रामरी प्राणायाम :
इससे मानसिक शांति के साथ-साथ सर्दी-खांसी से जुड़ी बेचैनी भी कम होती है। यह आसन नाक और गले की जकड़न में तुरंत राहत देता है।
सेतुबंधासन :
यह आसन फेफड़ों और छाती के क्षेत्र को खोलता है और सांस लेने की प्रक्रिया को आसान बनाता है। सेतुबंधासन के नियमित अभ्यास से ठंड से होने वाली सांस की समस्या और खांसी में राहत मिलती है।
यह आसन शरीर की ऊर्जा को संतुलित करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। शरीर में गर्मी बढ़ाकर संक्रमण से रक्षा करता है।