Yoga Tips: योग शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, साथ ही मानसिक सेहत के लिए भी प्रभावी योग क्रिया है। योग के माध्यम से शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम किया जा सकता है और वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। हालांकि योग आमतौर पर एक हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट नहीं है, फिर भी यह वजन घटाने में कई तरह से मदद करता है।
सूर्य नमस्कार:
सूर्य नमस्कार 12 आसनों का सेट है, जिसके अभ्यास से पूरे शरीर की मांसपेशी सक्रिय हो जाती हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। आसन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर हाथों को नमस्कार मुद्रा में जोड़ें। फिर सांस लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और पीछे की ओर झुकें। अब सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और जमीन को छूने की कोशिश करें। पैर पीछे ले जाकर प्लैंक पोज़ में आएं। धीरे-धीरे जमीन पर छाती और पेट के बल लेटें। कोबरा पोज में ऊपर उठें और फिर नीचे झुक कर पहाड़ मुद्रा में आएं। पैरों को आगे लाकर खड़े हो जाएं।
वीरभद्रासन:
इस आसन का अभ्यास पेट और जांघों की चर्बी को कम करता है। साथ ही वीरभद्रासन शरीर की ताकत और संतुलन बढ़ता है। वीरभद्रासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर एक पैर को आगे बढ़ाते हुए दूसरा पैर पीछे रखें। अब घुटनों को मोड़ते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और कमर को स्थिर रखें। 30 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें और फिर दूसरी ओर से इसे दोहराएं।
अगर आपको पेट, कमर और जांघों की चर्बी को कम करना है तो त्रिकोणासन का अभ्यास करें। इससे शरीर लचीला होता है और पेट की चर्बी कम होती है। इस आसन के अभ्यास के लिए पैरों को बीच कुछ दूरी बनाते हुए खड़े हो जाएं। अब दाएं हाथ को दाएं पैर की ओर झुकाएं और बाएं हाथ को ऊपर उठाएं। इस दौरान चेहरे को ऊपर की ओर रखें। कुछ सेकंड तक इस मुद्रा में रहें और फिर दूसरी ओर से भी दोहराएं।