Wood Apple Juice: लू से बचने में किसी वरदान से कम नहीं है बेल का जूस, देता है ढेरों फायदे

Update: 2024-06-15 09:34 GMT
Wood Apple Juice: दिन पर दिन गर्मीं बढ़ती जा रही है, हर रोज पड़ रही तेज लू सभी के लिए जान की दुश्मन बनी हुई है। लू जिसे हम हीट स्ट्रोक भी कहते हैं, उससे बचने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इन गर्मियों में सेहतमंद DRINK के तौर पर कई पेय पदार्थों का सेवन किया जाता है, जिनमें से एक हैं बेल का जूस। आपको जानकारी के लिए बता दें कि बेल एक फ्रूट होता है जिसे बिल्व भी कहा जाता है। बेल एक ऐसा फल है जिसे खाने से कई प्रकार के ढेरों फायदे पहुंचाता है। इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व होते हैं। गर्मियों में बेल का जूस पिने से कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। हम आपको आज इन्हीं के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
लू से बचाव
छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक कोई भी गर्मियों के दिनों में लू की चपेट में आ सकता है।बेल का शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाती है और शरीर को लू से बचाती है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। धूप में निकलने से पहले एक गिलास बेल का शरबत पीकर ही निकलें।
ब्रेस्ट कैंसर में फायदेमंद
कैंसर एक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी का अभी तक कोई सटीक और सही इलाज नहीं है। लेकिन ब्रेस्ट कैंसर में बेल का जूस बहुत ही ज़्यादा फायदेमंद हो सकता है। स्तन कैंसर को रोकने के लिए नियमित रूप से इस रस का सेवन करना बहुत उपयोगी है।
खुल जाएंगी आंतें
पाचन खराब होने पर आंतों का संकुचन कम हो जाता है, जो कि कब्ज बनाता है। गर्मी में डिहाइड्रेशन इस समस्या को गंभीर बना सकती है। मगर बिल्व रस पानी की पूर्ति करके आंतों को रिलैक्स करता है और संकुचन सामान्य करने में मदद करता है।
देता हैं ठंडक
बेल के रस को शहद के साथ मिलाकर पीने से acidity में राहत मिलती है। अगर आपको मुंह के छाले हो गए हैं तो भी इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। गर्मी के लिहाज से ये एक बेहतरीन पेय है। एक ओर जहां ये लू से सुरक्षित रखने में मददगार होता है वहीं शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करता है।
हृदय रोग में लाभदायक
दिल की बीमारी में बेल बहुत उपयोगी है। पके हुए बेल के जूस में थोडा़ सा घी मिला लें। दिल से संबंधित बीमारियों जैसे हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक से बचने के लिए इस मिक्सचर को अपनी रोज़ की डाइट में शामिल कर लीजिये। इसके सेवन से आपका दिल, स्ट्रोक और अटैक से काफी हद तक बचा रहेगा। हार्ट के अलावा बेल ब्लड शुगर के लेवल को भी लगभग 50% से ज़्यादा तक कम कर सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर में लाभदायक
जो लोग हाई बीपी यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं वह भी हर रोज बेल के शरबत का सेवन कर सकते हैं। इसमें पोटाशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो हाई बीपी को कम करने का काम करती है। इसके अलावा ये नसों को सुकून देने का काम करती है।
खून साफ करने में सहायक
खून अगर साफ न हो, तो स्कीन संबंधी कई किस्म की बीमारियां सामने आती हैं। बाजार में खून साफ करने के लिए कई किस्म की दवाईयां भी मिलती हैं। लेकिन बेल का शरबत इसका एक नेचुरल विकल्प है। हालांकि, इसके लिए आपको बेल के शरबत में कुछ मात्रा में गर्म पानी मिलाना होता है।
Diabetes में फायदेमंद
गर्मियों में बेल का शरबत पीने से डायबिटीज रोगियों की सेहत को फायदा होता है। बेल में मौजूद लैक्सेटिव ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है। मधुमेह रोगी इस शरबत का पूरा फायदा उठाने के लिए, इसे बनाते समय इसमें चीनी का इस्तेमाल न करें।
एसिडिटी दूर करे
बेल के रस में शहद मिलाकर पीने से एसिडिटी दूर होती है। मुंह के छालों को ठीक करने के लिए आप इसे अपनी जीभ और मुँह के अंदर भी लगा सकते हैं। बेल शरीर की गर्मी और प्यास को भी शांत करता है। लंच या डिनर से पहले बेल का जूस पीने से भूख बढ़ती है। चिलचिलाती गर्मी के दौरान एक शीतल और तरावट देने वाला DRINK है।

Tags:    

Similar News