Winter Special Chicken Soup : सर्दियों में मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट और जायकेदार चिकन सूप
Winter Special Chicken Soup : सर्दियों में लोग चिकन से बने सूप को पीना बहुत पसंद करते हैं. सूप पीने से सर्दी और जुकाम से गले को तुरंत आराम भी मिलता है. ऐसे में अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन हैं और शाम के समय में कुछ झटपट तैयार करना चाहते हैं तो चिकन से बना ये सूप बना सकते हैं. कुछ हरी सब्जियां और मसालों से बनकर तैयार यह सूप स्वाद में बेहद लाजवाब होता है. ऐसे में आइए जानते हैं सर्दियों का स्पेशल चिकन सूप बनाने का तरीका|
चिकन सूप बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
चिकन – 200 ग्राम (बोनलेस)
पानी – 4 कप
प्याज – एक बारीक कटा हुआ
अदरक-लहसुन पेस्ट – एक छोटा चम्मच
गाजर – आधा कप (बारीक कटा हुआ)
स्वीट कॉर्न – दो चम्मच (उबला हुआ)
काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
सोया सॉस – एक चम्मच
विनेगर – एक चम्मच
नींबू का रस – एक चम्मच
धनिया – दो चम्मच
तेल – दो चम्मच
अरारोट – दो चम्मच
चिकन सूप बनाने की विधि क्या है?
चिकन सूप बनाने के लिए सबसे पहले आप चिकन को अच्छे से धो लें. इसके बाद किसी धार चाकू की मदद से चिकन का कीमा बना लें.
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें. इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और जब यह हल्का पक जाए तो प्याज डालकर 2 से 3 मिनट के लिए भून लें.
इसके बाद इसमे चिकन का किमा डालकर 7 से 8 मिनट के लिए भूनें. जब चिकन थोड़ा भुन जाए तो इसमें पानी डालकर मिलाएं.
अब इसमें बारीक कटा गाजर, उबला हुआ स्वीट कॉर्न, विनेगर, काली मिर्च पाउडर, नमक और सोया सॉस डालकर मिलाएं.
अब सूप को गाढ़ा बनाने के लिए इसमें अरारोट और पानी का मिश्रण डालें और ढककर 25-30 मिनट के लिए उबाल लें.
तैयार चिकन सूप में अब ताजा हरा धनिया और नींबू का रस डालकर सर्व करें|