White Sauce Pasta Recipe: स्वादिष्ट और क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता कैसे बनाएं

Update: 2025-10-04 02:55 GMT
White Sauce Pasta Recipe: व्हाइट सॉस पास्ता एक क्रीमी और स्वादिष्ट डिश है, जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं. यह डिश खासतौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो चीज़ी और क्रीमी फ्लेवर पसंद करते हैं. अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट-स्टाइल व्हाइट सॉस पास्ता (White Sauce Pasta Recipe) बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपकी मदद करेगी. आइए जानें इसे बनाने का तरीका|
सामग्री:
2 कप पास्ता (पेनने या फ्यूसिली)
2 कप दूध
2 टेबलस्पून मैदा
2 टेबलस्पून मक्खन
1/2 कप चीज़ (मोज़ेरेला या प्रोसेस्ड)
1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून मिक्स्ड हर्ब्स (ऑरिगैनो, चिली फ्लेक्स)
1 टीस्पून लहसुन (बारीक कटा)
1/2 कप शिमला मिर्च, गाजर, बेबी कॉर्न (बारीक कटे हुए)
स्वादानुसार नमक
बनाने की विधि:
1. पास्ता उबालें: एक बड़े बर्तन में पानी उबालें, इसमें थोड़ा सा नमक और एक टीस्पून तेल डालें. अब पास्ता डालकर 7-8 मिनट तक उबालें. जब पास्ता सॉफ्ट हो जाए, तो इसे छानकर ठंडे पानी से धो लें और अलग रख दें.
2. सब्जियों को सॉटे करें: एक पैन में थोड़ा सा मक्खन डालें और इसमें बारीक कटे हुए लहसुन डालकर भूनें. अब इसमें शिमला मिर्च, गाजर और बेबी कॉर्न डालकर हल्का नरम होने तक पकाएं.
3. व्हाइट सॉस तैयार करें: अब एक अलग पैन में मक्खन गरम करें, इसमें मैदा डालकर धीमी आंच पर भूनें. जब मैदा हल्का सुनहरा हो जाए, तो धीरे-धीरे दूध डालते हुए लगातार चलाएं ताकि गांठें न पड़ें. इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए.
4. फ्लेवर डालें: अब तैयार सॉस में काली मिर्च पाउडर, नमक, मिक्स्ड हर्ब्स और चीज़ डालें. इसे अच्छी तरह मिलाएं ताकि सॉस क्रीमी बन जाए.
5. पास्ता मिलाएं: अब उबला हुआ पास्ता और सॉटे की हुई सब्जियां सॉस में डालें और अच्छे से मिलाएं. इसे 2-3 मिनट तक पकने दें ताकि पास्ता में सॉस अच्छे से मिल जाए.
6. परोसें और आनंद लें: व्हाइट सॉस पास्ता (White Sauce Pasta Recipe) को एक सर्विंग प्लेट में निकालें, ऊपर से थोड़ा सा चीज और चिली फ्लेक्स डालें और गर्मागर्म परोसें|
Tags:    

Similar News