किन लोगों को नहीं करना चाहिए गुड़ का सेवन? जानें एक्सपट्स की राय

Update: 2022-07-26 02:30 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गुड़ खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गुड़ में मौजूद गुण शरीर की कई समस्याओं को दूर करने का काम भी करते हैं। आयुर्वेद में गुड़ का इस्तेमाल कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाता है। गुड़ में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन जिस तरह से किसी भी खाद्य पदार्थ का गलत तरीके से सेवन नुकसानदायक होता है वैसे ही गुड़ खाना भी कई लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आज के समय में जब लोग खानपान के प्रति जागरूक हो रहे हैं तो लोग चाय में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गुड़ का सेवन कुछ लोगों के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक हो सकता है? कुछ समस्याओं से ग्रसित लोगों को गुड़ का सेवन करने से पहले इससे होने वाले नुकसान के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

गुड़ की तासीर कैसी होती है? (Jaggery Nature in hindi)

गुड़ में कई ऐसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है जिसका सेवन शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। गुड़ में आयरन और फ्लोरीन समेत विटामिन और कई मिनरल्स पाए जाते हैं जिसका नियमित इस्तेमाल शरीर को कई रोगों से बचाता है। आमतौर पर गुड़ की तासीर गर्म होती है जिसकी वजह से इसका सेवन सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कई लोगों का यह मानना है कि गुड़ की तासीर गर्म और ठंडी दोनों होती है। इसकी तासीर आप इसका सेवन किस प्रकार से करते हैं उस पर निर्भर करती है। लेकिन आमतौर पर इसे गर्म तासीर वाला ही माना जाता है। इसलिए कई लोगों के लिए गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक होता है।side effects in hindi

गुड़ खाने के नुकसान (Jaggery Side Effects in Hindi)

गुड़ में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन यही पोषक तत्व कुछ लोगों के नुकसानदायक भी हो सकते हैं। ज्यादा गुड़ खाने से वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है। गुड़ में शुगर की मात्रा अधिक होती है इसलिए वजन बढ़ने के साथ-साथ इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने का खतरा बना रहता है। गुड़ खाने से होने वाले कुछ प्रमुख नुकसान इस तरह से हैं और इन समस्याओं में गुड़ का सेवन करने से बचना चाहिए।

1. ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा

अधिक मात्रा में गुड़ खाने से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा बना रहता है। एक आंकड़े के मुताबिक लगभग 10 ग्राम गुड़ में 9.7 ग्राम शुगर की मात्रा होती है। इसलिए इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे लोग जो हाई ब्लड शुगर की समस्या के शिकार हैं उन्हें गुड़ खाने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।

2. गुड़ खाने से वजन बढ़ने का खतरा

अधिक मात्रा में गुड़ खाने से वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है। इसमें मौजूद शुगर और कैलोरी की अधिक मात्रा वजन बढ़ाने का काम कर सकती है। मोटापे की समस्या से ग्रसित लोगों को गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। नियमित रूप से अधिक मात्रा में गुड़ खाने से आपका वजन बढ़ सकता है और शरीर का मेटाबोलिज्म खराब हो सकता है।

3. शरीर में सूजन की समस्या का खतरा

अधिक मात्रा में गुड़ खाने से शरीर में सूजन का खतरा बना रहता है। ऐसे लोग जो पहले से ही सूजन की समस्या के शिकार हैं उन्हें गुड़ खाने से परहेज करना चाहिए। इसमें मौजूद पर्याप्त मात्रा में सुक्रोज शरीर में सूजन बढ़ाने का काम करता है। कई शोध और अध्ययन इस बात की भी पुष्टि करते हैं कि सुक्रोज और ओमेगा 3 फैटी एसिड एक साथ शरीर में मिलने से सूजन का कारण बन सकते हैं।

4. पेट में कीड़े की समस्या

अधिक मात्रा में गुड़ का सेवन करने से पेट में कीड़े की समस्या का खतरा रहता है। गुड़ को तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान गुड़ ऐसे तत्वों के संपर्क में आता है जो पेट में कीड़े की समस्या बढ़ाने का काम कर सकते हैं। ऐसे लोग जो पहले से ही पेट में कीड़े की समस्या से ग्रसित हैं उन्हें गुड़ का सेवन करने से बचना चाहिए।

5. नाक से खून आने की समस्या

अधिक मात्रा में गुड़ खाने से नाक से खून आने की समस्या भी हो सकती है। चूंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है और इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है जिसकी वजह से नाक से खून आने की समस्या हो सकती है। खासतौर से गर्मियों के मौसम में गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करने से यह समस्या बढ़ सकती है।

6. पेट में खराबी

अधिक मात्रा में गुड़ का सेवन करने से बदहजमी और पेट में खराबी की समस्या हो सकती है। पुराने गुड़ खाने से यह समस्या ज्यादा लोगों में होती है। ऐसे लोग जो पहले से ही पेट से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित हैं उन्हें गुड़ का सेवन करने से बचना चाहिए।

गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों के मौसम में सीधे इसका सेवन करते समय ऊपर बताई गयी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर आप भी ऊपर बताई गयी समस्याओं से ग्रसित हैं तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

Tags:    

Similar News

-->