क्या है निपाह वायरस, जानिए लक्षण और बचाव के टिप्स

Update: 2023-09-14 15:19 GMT
लाइफस्टाइल: कोरोना महामारी से अभी हम और आप उभर ही रहे थे कि देश में एक और खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। हम बात कर रहे हैं निपाह वायरस के बारे में। इस खतरनाक वायरस के चलते देश के कई राज्यों में खासकर के केरल में हाहाकार मचा है। ये जानवरों से इंसानों में फैलने वाला वायरस है। चलिए जानते हैं कि आखिर ये निपाह वायरस क्या है। ये कैसे फैलता है। इसके लक्षण क्या है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है।
क्या है निपाह वायरस ?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक निपाह वायरस इंफेक्शन एक जूनेटिक बीमारी है यानी कि ये जानवरों से लोगों के बीच फैल सकती है। ये दूषित भोजन के जरिए या सीधा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकती है। ये वायरल संक्रमण मुख्य रूप से चमगादड़ के जरिए फैलता है। इसके अलावा ये सूअर, कुत्ते बिल्ली और घोड़े जैसे जानवरों को प्रभावित करता है। इन जानवरों द्वारा खाए गए फल को कोई गलती से खा ले तो भी संक्रमण का खतरा बन जाता है। इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति को गंभीर सांस संबंधी बीमारियों के साथ-साथ इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी का भी खतरा हो सकता है। वहीं निपाह वायरस से संक्रमित मामलों में मृत्यु दर 40 से 75 फीसदी के बीच रहती है। जब कोई व्यक्ति निपाह वायरस से संक्रमित होता है तो 4 से 14 दिनों के अंदर लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
निपाह वायरस के लक्षण क्या है ?
संक्रमित व्यक्तियों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
कुछ मरीजों में न्यूरोलॉजिकल समस्याएं देखने को मिल सकती है।
बुखार,सिर दर्द, मतली खांसी (खांसी के लिए बेस्ट है ये घरेलू उपाय) आना भी शामिल है।
बेहोशी, थकान, धुंधलापन, गफलत होना भी शामिल है।
Tags:    

Similar News

c
-->