रोजाना सुबह खाली पेट सेब खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, जानिए
सुबह-सुबह खाली पेट सेब खाने के लिए डॉक्टर हमेशा बोलते हैं क्योंकि सेब में आयरन, प्रोटीन, विटामिन पाये जाते हैं
रोजाना सुबह खाली पेट सेब खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, जानिए
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सुबह-सुबह खाली पेट सेब खाने के लिए डॉक्टर हमेशा बोलते हैं क्योंकि सेब में आयरन, प्रोटीन, विटामिन पाये जाते हैं. साथ ही सेब में कार्बोहाइड्रेट भी पाये जाते हैं. सुबह सेब खाने से शरीर में सारे दिन एनर्जी बनी रहती है. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि रोजाना सुबह खाली पेट सेब खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे मिलेंगे. चलिए जानते हैं.
पोषक तत्व- सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिंस होते हैं. जब खाली पेट सेब खाया जाता है तो शरीर सेब में मौजूद इन सभी पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है. शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी होता है मध्यम आकार के सेब में पोटैशियम और विटामिन सी भी होता है.
इम्यूनिटी- तरह-तरह के रोगों से लड़ने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी होता है. रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाकर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकते हैं. सेब में विटामिन सी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं.
हार्ट- खाली पेट सेब खाने से हृदय स्वस्थ भी बेहतर रहता है. सेब में मौजूद फाइबर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. इसके अलावा सेब में विटामिन सी और पोटैशियम भी होता है, ये तत्व हृदय रोग के जोखिम को काफी हद तक कम करते हैं.
वजन- अगर आप अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट सेब का सेवन कर सकते हैं. रोज सुबह एक सेब खाने से आप अपना वजन घटाने में कामयाब हो सकते हैं. सेब में फाइबर की अधिक मात्रा होती है. इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. आप ओवरइटिंग से बचते हैं, इससे आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है.
सूजन- सेब को हमेशा छिलके सहित ही खाना चाहिए. खाली पेट छिलका सहित सेब खाने से शरीर के सूजन में भी आराम मिलता है. सेब के छिलके में फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन होता है जो शरीर के सूजन को कम करने में मदद करता है.