Watermelon :गर्मियों में तरोताजा और ऊर्जावान बने रहने के लिए अपने आहार में तरबूज को शामिल करें

Update: 2025-05-30 02:56 GMT
Watermelon : यह न केवल स्वादिष्ट और रसीला फल है बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है. तरबूज में वॉटर कंटेट और फाइबर बहुत ज्यादा होता है जबकि कैलोरी (calories) काफी कम. आइए जानते हैं इस गर्मी में हम कैसे उसे शामिल कर सकते हैं अपनी डाइट मे|
तरबूज से बनाए स्वादिष्ट रेसिपीज़:
वॉटरमेलन स्मूदी:
वॉटरमेलन की स्मूदी टेस्ट के साथ एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. इसमें मिलाएं दही में प्रोबॉयोटिक होता है. यह ब्रेकफास्ट के लिए हेल्दी और रिफ्रेशिंग ऑप्शन है. वॉटरमेलन स्मूदी बनाने के लिए तरबूज के टुकड़ों को नींबू के रस, पुदीने की पत्तियों और आइस के साथ ब्लेड करें और दही में मिलाकर परोसें|
वॉटरमेलन सलाद:
वॉटरमेलन सलाद मीठे और नमकीन स्वाद का बेहतरीन ब्लेंड है. इसमें मीठे तरबूज को फेटा चीज़ और पुदीने के साथ तैयार किया जाता है. बनाने के लिए तरबूज के और खीरें के टुकड़ों पर फेटा चीज़ ग्रेट करें और पुदीने के पत्तियों से सजा कर परासें|
गर्मी में वॉटरमेलन को डाइट में शामिल करने का सबसे आसान तरीका है इसका जूस बनाना. मिक्सी में तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंड कर छान लें और इसमें नींबू का रस, काला नमक और बर्फ डालकर पेश करें|
Tags:    

Similar News