Vegetable Pulao Recipe: मिनटों में कुकर में आसानी से बनाएं वेजिटेबल पुलाव, जानें विधि

Update: 2025-07-02 10:53 GMT
Vegetable Pulao Recipe: जब भी कुछ हल्का-फुल्का, झटपट और स्वाद से भरपूर खाने का मन करे तो सबसे पहले दिमाग में वेजिटेबल पुलाव का ख्याल आता है। जब इसके चावल और ताजी सब्जियों की खुशबू मसालों के साथ मिलती है तो इसका हर निवाला बेहद लजीज लगता है। यह एक ऐसी डिश है जो पेट तो भरती ही है, साथ ही दिल को भी खुश कर देती है। बच्चे हों या बड़े, सब्जियों से बना यह पौष्टिक और स्वादिष्ट पुलाव सभी को पसंद आता है। तो आइए इस लेख में पुलाव बनाने के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पुलाव बनाने के लिए सामग्री :
बासमती चावल -1 कप
गाजर, बीन्स, मटर, फूलगोभी – 1 कप (कटी हुई)
प्याज – 1 (पतला कटा हुआ)
टमाटर – 1 (कटा हुआ)
हरी मिर्च – 1-2 (कटी हुई)
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
तेज पत्ता – 1
दालचीनी – 1 टुकड़ा
लौंग – 2-3
हरी इलायची – 2
जीरा – 1 चम्मच
गरम मसाला, हल्दी – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल या घी – 2 चम्मच
पानी – 2 कप
हरा धनिया (गार्निश के लिए)
सबसे पहले चावल को धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें, फिर इसे छानकर अलग रख दें.
अब एक एक कुकर में तेल या घी गरम करें, फिर उसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर अच्छे से भूनें.
अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें और अच्छे से सारी चीजों को पकाएं.
अब टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं, फिर सारी कटी हुई सब्जियां, हल्दी पाउडर, नमक और गरम मसाला अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच में भूनें.
अब इस मिश्रण में चावल और पानी डालकर नमक मिलाएं, फिर कुकर में 1 सीटी चावल पकने तक पकाएं.
तैयार हुए वेजिटेबल पुलाव को दही, बूंदी का रायता, पापड़ या अचार के साथ गरमा-गरम परोसें|
Tags:    

Similar News