पेट की बीमारियों के लिए फायदेमंद हैं सब्जियों का जूस

अगर आप बीमारियों से बचना चाहते है तो एक नज़र अपने किचन की ओर घुमाये।

Update: 2021-12-20 03:27 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिमारियों ने हर इंसान को जकड़ा हुआ है। अगर आप बीमारियों से बचना चाहते है तो एक नज़र अपने किचन की ओर घुमाये। आपको अपने ही किचन में बहुत सारी ऐसी चीजे मिल जाएगी जो बीमारियों से बचने में आपकी मदद कर सकती है। हमारे किचन में कई ऐसे फल और सब्जियां मौजूद रहती हैं जो कई तरह की बीमारियों से निजात दिलाने में सक्षम हैं।

सब्जियों का रस:
भूख न लगने की समस्या में रोज सुबह नींबू पानी पीने से आराम मिलता है। इसके आलावा अगर आप भोजन करने से पहले अदरक को पीसकर सेंधा नमक के साथ खाये तो भी इस समस्या से आराम मिलता है।
खून को साफ करने के लिए नींबू, गाजर, गोभी, चुकन्दर, पालक, सेब, तुलसी, नीम और बेल के पत्तों का रस पिए। पेट से सम्बंधित सभी बीमारियों के लिए बेल का रस बहुत फायदेमंद होता है।
अस्थमा की बीमारी में अदरक, तुलसी, चुकन्दर, गोभी, गाजर का रस मिलाकर पीने से आराम मिलता है।इसके अलावा अस्थमा के रोगियों के लिए बकरी का दूध भी फायदेमंद होता है।


Tags:    

Similar News