कई तरह की औषधि हमारे आस पास आसानी से मिल जाती है। जिसमें से अर्जुन की छाल भी एक है। गंभीर बीमारियों को ठीक करने के लिए अक्सर आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के साथ-साथ दिल से जुड़ी समस्या को भी दूर करता है। ऐसे में अगर सुबह के समय खाली पेट अर्जुन की छाल का सेवन किया जाए तो इससे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।
सुबह खाली पेट अर्जुन की छाल का सेवन करने के फायदे
डायबिटीज की बीमारी में -
जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी है उनको रोजाना सुबह के समय अर्जुन की छाल का सेवन किसी औषधि से कम नहीं माना जाता। अर्जुन की छाल में पॉलीपेनॉल्स सीरम ग्लूकोज और इंसुलिन को रेगुलेट करने की क्षमता होती है, रोजाना सुबह के समय इसका सेवन न सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है बल्कि इंसुलिन के स्तर को भी ठीक रखने में उपयोगी माना जाता है।
पीरियड्स की ब्लीडिंग रोकने के लिए -
अगर किसी महिला को पीरियड्स के दौरान बहुत गंभीर ब्लीडिंग होती है, तो इसे रोकने के लिए सुबह खाली पेट अर्जुन की छाल का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए अर्जुन की छाल का पाउडर दिन में दो से तीन बार पानी या दूध में उबालकर पीना चाहिए।
ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है -
ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के लिए व्यक्ति को रोजाना खाली पेट अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए। अर्जुन की छाल का पाउडर दूध के साथ लेने से शरीर में ब्लड फ्लो ठीक बना रहता है।