लाइफस्टाइल:महिलाएं अपनी स्किन की देखभाल करती हैं लेकिन लिप केयर पर ध्यान नहीं देती हैं। चेहरे की केयर के साथ साथ लिप केयर करना भी बहुत जरुरी होता है। पिंक और मुलायम लिप्स के लिए होठों पर अच्छे मास्क की जरुरत होती है। जो महिलाएं अपने ड्राइ और चिपचिपे लिप्स से परेशान है उनके लिए ये मास्क फायदेमंद है। लिप मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप नारियल तेल लें। विटामिन इ के कैप्सूल और 5 से 6 गुलाब की पत्तियां लें। सबसे पहले तेल को गर्म पानी में गर्म कर लें। इस गर्म तेल में गुलाब की पत्तियां डांले कुछ देर बाद इसमें आप गुलाब का एसेंशियल तेल की कुछ बूंदे मिलाएं। गुलाब की पत्तियो को तेल में कुछ समय तक रहने दें। इसके बाद तेल में से पत्तियों को निकाल दें। इस तेल में विटामिन ई के कैप्सुल मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे फ्रिज में रख दें। रात को सोने से पहले इस लिप मास्क को अपने लिप्स पर लगाएं। इससे आपको पिंक और मुलायम लिप्स मिलेंगे। गुलाब की पत्तियों में नेचुरल ऑयल होता है जो कि फटे हुए होठों को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही दिनभर आपके होठो को मॉइश्चराइज बनाए रखने में मदद करता है। विटाामिन ई और नारियल का तेल स्किन और होठों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। नारियल तेल का यूज करने से काले होठ पिंक हो जाते हैं। इसलिए नारियल का तेल लिप्स मास्क के लिए काफी जरुरी होता है।