थायराइड की समस्या से निजाद पाने के लिए करें इन कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल

थायराइड एक आम समस्या बन गई है।

Update: 2022-01-11 03:51 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आजकल थायराइड एक आम समस्या बन गई है। पुरुषों की अपेक्षा अधिकतर महिलाएं इस समस्या से जूझ रही हैं। थायराइड, शरीर में आयोडीन की कमी से होने वाली एक ऐसी बीमारी है जिसके लिए इलाज के साथ-साथ सही खानपान का भी होना जरूरी है। इसके अलावा अधिक मात्रा में दवाइयों का सेवन करने से हाई बीपी या लो बीपी की वजह से भी थायराइड हो सकता है। अगर समय रहते थायराइड को कंट्रोल ना किया जाए तो इससे कई अन्य बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। साथ ही अस्थमा, कोलेस्ट्रॉल की समस्या, डिप्रेशन, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू नुस्खें जिसका सेवन कर आपको इस समस्या में आराम मिल सकता है।
सेब
सेब सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लोग इसे खाना भी खूब पसंद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से थायराइड ग्लैंड को मैनेज करने में मदद करता है साथ ही वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए रोजाना एक सेब जरूर खाएं इससे थायराइड कंट्रोल में रहेगा।
अदरक
थायराइड पेशेंट के लिए अदरक एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो थायराइड की समस्या में राहत दिलाने में मददगार हैं। साथ ही इसमें एंटी इंफलेमेटरी गुण होते हैं जो कि थायराइड को कंट्रोल में रखते हैं।
मुलेठी
औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी भी थायराइड को बढ़ने से रोकती है। आमतौर पर थायराइड के मरीज बहुत जल्दी थक जाते हैं। ऐसे में आप मुलेठी का सेवन कर सकते हैं।
दही के साथ भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
अश्वगंधा
अगर आप थायराइड की समस्या से पीड़ित हैं तो इसमें अश्वगंधा आपकी मदद कर सकता है। यह थायराइड की समस्या को कंट्रोल करने में कारगर है। आप इसे दूध में मिलाकर पी सकते हैं। आप चाहें तो इसके जड़ को पानी में उबालकर भी पी सकते हैं।
तुलसी
तुलसी का पत्‍ता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। खासकर थायराइड मरीजों के लिए तुलसी काफी फायदेमंद होती है। साथ ही यह ना केवल सर्दी खांसी से दूर रखता है बल्कि कई बीमारियों से भी बचाता है। आप इसे 2 चम्मच तुलसी के रस में एलोवेरा का जूस मिलाकर इसका सेवन करें। इससे आपको राहत मिलेगी।


Tags:    

Similar News

-->