नींबू का इस्तेमाल दिलाएगा मुंहासों से छुटकारा

Update: 2023-01-23 14:51 GMT

नींबू स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होती है। नींबू में साइट्रिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जिससे यह स्किन के लिए लाभदायक होता है। नींबू से त्वचा को पोषण मिलता है। अगर आपको मुंहासे की समस्या है, तो नींबू इससे राहत दिलाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं, चेहरे पर आप नींबू का इस्तेमाल कैसे करें।

नींबू और एलोवेरा जेल
इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण से चेहरे पर मसाज करें, 15-20 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो सकते हैं। हफ्ते में इस प्रक्रिया को आप 2-3 बार कर सकते हैं, मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है।
नींबू और हल्दी
इसके लिए एक कटोरी में नींबू निचोड़ लें। अब रस में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। इसे चेहरे पर लगाएं, 15-20 मिनट बाद पानी से चेहरे को धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है।
नींबू और शहद
एक बाउल में एक चम्मच नींबू का रस लें, इसमें दो चम्मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। सप्ताह में आप इस मिश्रण को 2-3 बार लगा सकते हैं।
नींबू और दालचीनी पाउडर
इसके लिए नींबू के रस में दालचीनी पाउडर मिलाएं, इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं, 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह मुंहासे की समस्या को दूर करता है, साथ ही एंटी एजिंग से बचाने में कारगर है।
नींबू और पुदीना
सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को धोकर पीस लें। अब इसमें नींबू का रस मिलाएं, इस मिश्रण से चेहरे पर मसाज करें। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
नींबू का रस
चेहरे पर मुंहासों से प्रभावित जगहों पर नींबू का रस लगा सकते हैं। 15-20 मिनट बाद पानी से धो सकते हैं। अगर आप इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं, तो मुंहासों से निजात मिल सकता है।
Tags:    

Similar News

-->