Unniyappam:आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करने पर आपको जरा भी दिक्कत नहीं आएगी।
सामग्री (Ingredients)
1 कप चावल का आटा
1/2 कप गेहूं का आटा
3/4 कप गुड़
3/4 कप नारियल का बुरादा
1 पका केला
1 छोटा चम्मच मीठा तेल
2-3 चम्मच घी
1 चम्मच इलायची पाउडर
1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
विधि (Recipe)
- सबसे पहले मिक्सी में केला व गुड़ डालकर पेस्ट बना लें।
- इसके बाद एक भगौने में चावल व गेहूं के आटे में यह पेस्ट और एक चम्मच तेल डालकर फेंट लें।
- अब नारियल का बुरादा व इलायची पाउडर भी अच्छी तरह मिलाएं।
- जब पेस्ट गाढ़ा हो जाए तो थोड़ा पानी डालकर पतला कर लें।
- इसके बाद बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से फेंट लें और अप्पे के सांचे में घी लगाकर उन्नीयप्पम धीमी आंच पर पकाएं।
- इसे दोनों ओर से अच्छे से सेंक लें। तैयार है स्वादिष्ट साउथ इंडियन डिश उन्नीयप्पम।