TuriPakoras: अगर आपको कुछ मसालेदार खाने की इच्छा हो रही है, तो इस पर भरोसा करें

Update: 2025-04-30 00:59 GMT
Turi Pakoras: आज हम तोरई की एक ऐसी डिश बताने जा रहे हैं, जिसके लिए न तो कोई बहाना बनाएगा और और न ही कोई इंकार कर पाएगा। हम बात कर रहे हैं तोरई के पकौड़ों की। इसे जो एक बार खा लेगा वो इसकी तारीफ ही करता रह जाएगा। आपको सबको खुश करने के लिए इसे जल्द ही दोबारा बनाना पड़ेगा। इसे आप चाय के साथ परोसें या फिर इसके साथ हरे धनिये और मिर्च की चटपटी चटनी भी बना सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
4 तोरई
1 कप चने का आटा
आधा कप चावल का आटा
2 बारीक कटी हरी मिर्च
आधा कप हरा धनिया
आधा छोटी चम्मच अजवायन
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधी छोटी चम्मच हींग
नमक
- तोरई को अच्छे से धोकर गोल-गोल काट लें और इसके बाद टुकड़ों के ऊपर थोड़ा नमक छिड़कें और साइड में रख दें।
- एक बड़े कटोरे में बेसन व चावल का आटा डालें। इसके ऊपर अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, कटा हुआ हरा धनिया और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें थोड़ा पानी डालकर पकौड़ों के लिए बैटर तैयार कर लें। ध्यान रहे कि बैटर ज्यादा पतला न हो। अब तोरई लें और उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें।
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। अब तोरई के टुकड़ें लेकर उन्हें बैटर में डिप करें। अच्छे से कोट करने के बाद इन्हें तेल में फ्राई कर लें।
- पकौड़ों को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल पेपर सोख ले। इसके बाद इन्हें चटपटी चटनी या सॉस के साथ परोसें।
- आप इसके साथ गरमागरम चाय भी सर्व कर सकते हैं। आप चाहें तो इसके ऊपर चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं।
Tags:    

Similar News