जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नवरात्रि व्रत के लिए अगर आप कोई अलग डिश ट्राई करना चाहते हैं, तो आलू के स्पाइसी शक्करपारे ट्राई कर सकते हैं। आइए, जानते हैं रेसिपी-

आलू की स्पाइसी शंकरपाली-

सामग्री

आलू 4 से 5, पुदीना पाउडर एक छोटा चम्मच, मोटी कुटी लाल मिर्च जरूरत के मुताबिक, कूटू का आटा-दो छोटे चम्मच, सेंधा नमक-स्वादानुसार, तेल-तलने के लिए।

विधि

- सबसे पहले आलू को छीलकर उसे मोटे-मोटे लंबे टुकड़ों में काटें। इसे दो-तीन पानी बदलते हुए धोकर साफ करें।

- अब इसे एक से डेढ़ घंटे के लिए एकदम ठंडे बर्फ के पानी में भीगने दें। फिर इसका पानी छानकर कुछ देर के लिए कपड़े पर फैलाएं।

- इस पर हल्का-हल्का कूट्टू का आटा छिड़कें व इसे गर्म तेल में डालकर लाइट गोल्डन होने तक डीप फ्राई करें।

- अब इस पर सेंधा नमक, मोटी कुटी लाल मिर्च, पुदीना पाउडर बुरकें। आपकी डिश तैयार है।

Tags: