लाइफ स्टाइल : गर्मी के इस मौसम में आम बहुत पसंद किया जाता है और आलू एक सदाबहार सब्जी है. तो अब जरा सोचिए कि इन दोनों का संगम कैसा होगा. आज हम आपके लिए 'आम रस दम आलू' बनाने की खास रेसिपी लेकर आए हैं. तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
आलू - 400 ग्राम (छोटे आकार के)
लहसुन का पेस्ट - 25 ग्राम
नमक - 10 ग्राम
हींग - 5 ग्राम
करी पत्ता - 1-2
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
अदरक का पेस्ट - 1/2 छोटा चम्मच
रिफाइंड तेल - 180 मि.ली
आम का गूदा - 250 ग्राम
काला नमक - स्वादानुसार
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
प्याज - 50 ग्राम
हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
धनिया - 1-2 बड़े चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
व्यंजन विधि
- एक पैन में 180 मिलीलीटर तेल गर्म करें. इसमें जीरा, नमक और कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- इसके बाद इसमें करी पत्ता, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का सा रंग बदलने तक भूनें.
- अब इसमें हल्दी, गरम मसाला और हरा धनियां डालकर मसाले को भून लीजिए. यदि आवश्यकता हो तो थोड़ा पानी डालें।
- अब तैयार मसाले में कटे हुए आलू और स्वादानुसार काला नमक मिला लें.
- इसके बाद इसमें नींबू का रस और आम का गूदा डालकर अच्छे से मिलाएं. - फिर इसे तब तक पकाएं जब तक आलू में आम का स्वाद न आ जाए.
- इसे धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने दें.
- जब आलू पक जाए तो इसे बारीक कटे हरे धनिये से सजाएं.
- मैंगो रस दम आलू रेसिपी तैयार है. इसे गरमा गरम चपाती के साथ परोसें.
Tags: