Treval: अद्भुद नजारा पेश करती हैं ये 6 नदी और झीलें समय के साथ बदलती है रंग

Update: 2024-06-05 10:55 GMT
Lifestyle: भारत को अपने प्राकृतिक Natural नजारों के लिया जाना जाता हैं जिसमें नदी और झीलों का बहुत महत्व हैं। ये अपने प्राकृतिक सौन्दर्य से सभी को आकर्षित करती हैं। प्रकृति भी अपनी तरफ से कई ऐसे चमत्कार करती हैं जो इन झीलों को और सुंदर बनाने का काम करती हैं। आपके झीलों का पानी सफेद या मटमैला देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी रंग-बिरंगी झीलें देखी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो समय के साथ रंग बदलती हैं और प्रकृति का अद्भुद नजारा पेश करती हैं। तो आइये जानते हैं इन झीलों के बारे में...
ओकोमा झील, जापान- Okama Lake , Japan
जापान में माउंट जाओ में ओकोमा झील को पांच रंग के तालाब के रूप में भी जाना जाता है। यह झील 1720 में कुछ ज्वालामुखी के विस्फोट से बनाई गई थी। झील का रंग टील (कुछ-कुछ नीला) है, लेकिन इसका रंग बदलता रहता है। रंग चमकीले हरे रंग से गहरे नीले से ग्रे रंग में बदल जाता है। यह लोकप्रिय आकर्षक पर्यटक स्थल है, लेकिन इस झील को हवाई जहाज से देखना ज्यादा सुरक्षित है।
कानो क्रिस्टेल्स, कोलम्बिया- Caño Cristales, Colombia
रेनबो रिवर के नाम से जानी जाने वाली इस नदी के पानी में पोषक तत्वों की कमी और छोटे-छोटे कणों के कारण इसका पानी बेहद साफ होता है। पानी के पौधों के कारण इसका रंग लाल, सफेद, काला , नीले से लेकर पीले रंग में बदलता रहता है।
लुगुना कोलोरोडा, बोलीविया - Laguna Colorada, Bolivia
आमतौर पर आपने नीले रंग की झील देखी होंगी, लेकिन बोलीविया में लुगुना कोलोरोडा एक ऐसी झील है जो लाल रंग की है। इसका लाल रंग इसमें रहने वाले सूक्ष्मजीव और शैवाल के कारण है। यह झील देखने लायक है। तीन फिट गहरी इस झील में नमक काफी मात्रा में है और सूक्ष्मजीवों की गतिविधियों के आधार पर इसका रंग कभी लाल, तो कभी नारंगी दिखाई देता है।
फाइव फ्लॉवर लेक, चीन- Five Flower Lake , China
चीन में फाइव फ्लॉवर लेक जियुझाइगॉन नेशनल पार्क का एक खूबसूरत आकर्षण है। 2742 की ऊंचाई पर स्थित ये झील फिरोजा रंग की है। झील का निचला हिस्सा पेड़ों की टहनियों से भरा हुआ है और इसके क्रिस्टल पानी में साफ दिखाई देते हैं। पांच फूल वाली इस झील को वुहूआ है के नाम से भी जाना जाता है।
लेक नेट्रॉन, तंजानिया- Lake Natron, Tanzania
यह खारे पानी की झील गर्म जलवायु के कारण जल्दी से वाष्पित हो जाती है और नमक छोड़ देती है। इन नमकीन परीस्थितियों में सूक्ष्म जीव पनपते हैं, जो पानी को लाल रंग देते हैं।
चॉट एल जेरिड , ट्यूनिशिया- Chott el Djerid, Tunisia
यह नमक की झील सहारा रेगिस्तान के ट्यूनिशिया में स्थिति है। यह एक मौसमी झील है, जेा वर्ष के अधिकांश समय सूखी रहती है। पानी का रंग हल्के हरे से हल्के गुलाबी और नारंग रंग का दिखाई देता है।
Tags:    

Similar News

-->