Tomato Onion Raita: आपने खीरा और गाजर से बने रायते तो खूब खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको टमाटर-प्याज रायता बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप चावल-दाल, पराठा, पुलाव, बिरयानी या किसी भी पसंदीदा डिश के साथ परोस सकते हैं. आइए इस आर्टिकल की मदद से जानते हैं कैसे आप घर पर मिनटों में टमाटर-प्याज रायता आसानी से बना सकते हैं. गर्मी हो या किसी भी मौसम में इस रायता को खाने के साथ परोसकर आप स्वाद बढ़ा सकते हैं|
टमाटर प्याज का रायता बनाने के लिए सामग्री :
फ्रेश दही – 1 कप
टमाटर – 1
प्याज – 1
हरी मिर्च – 1
भुना जीरा पाउडर – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
काला नमक – आधा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
हरा धनिया पत्ता – 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
टमाटर प्याज का रायता बनाने की विधि:
सबसे पहले आप फ्रेश दही लें और इसे अच्छी तरह फेंटें. इसे पूरी तरह चिकना और क्रीमी बनाएं.
अब आप टमाटर और प्याज को बारीक बारीक काट लें. फिर हरी मिर्च को बारीक काटकर तैयार रखें.
अब फेंटे हुए दही में पहले टमाटर डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद प्याज और हरी मिर्च डालकर धीरे-धीरे मिलाएं. ध्यान रखें कि दही और सब्जियां अच्छे से मिक्स हो जाए.
अब इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, नमक और काली मिर्च डालें. इसे अच्छी तरह धीरे-धीरे चम्मच की मदद से मिलाएं.
रायते को सर्व करने से पहले ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें.
अब तैयार है आपका घर पर बना टमाटर दही का रायता इसे आप तुरंत बिरयानी या चावल-दाल के साथ सर्व करके खाए|